राजेन्द्र गुढ़ा मंत्री पद से बर्खास्त, सरकार को विधानसभा में कटघरे में किया था खड़ा

राजभवन ने इसकी पुष्टि कर दी है

राजेन्द्र गुढ़ा मंत्री पद से बर्खास्त, सरकार को विधानसभा में कटघरे में किया था खड़ा

गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी विधेयक पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर कटघरे में खड़ा किया था।

जयपुर। राज्य सरकार के खिलाफ बयान को लेकर सैनिक कल्याण, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं ग्रामीण एवं पंचायती राज राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को पद से बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल को अभिशंषा भेजी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। राजभवन ने इसकी पुष्टि कर दी है। गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में न्यूनतम आय गारंटी विधेयक पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर कटघरे में खड़ा किया था। गुढ़ा के बयान को प्रतिपक्ष भाजपा के सदस्यों ने मुद्दा बनाया था और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा था कि सरकार के एक मंत्री ने सरकार के कामकाज की कलई खोल दी। 

राठौड़ ने कहा कि सदन में एक मंत्री का बोलने का मतलब सरकार बोल रही है। इस मुद्दे को लेकर संसदीय मंत्री शांति कुमार धारीवाल और राजस्व मंत्री रामलाल जाट को सरकार के बचाव के पक्ष में बोलना पड़ा। बहस के दौरान धारीवाल और राठौड़ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर विपक्ष ने हंगामा भी किया। एक बार, तो सरकार बैकफुट पर भी आती नजर आई। गुढ़ा के कृत्य को गंभीरता से लिया गया और उसे मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। गुढ़ा पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी सरकार के खिलाफ सार्वजनिक मंचों पर बयान कर चुके हैं। कई मंत्रियों के खिलाफ भी तीखी टिप्पणियां की है। गुढ़ा इस सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य है और वह नियम और प्रक्रिया के तहत सदन और सदन के बाहर अपनी सरकार के विरोध में ऐसा कोई बयान नहीं दे सकते और कृत्य नहीं कर सकते, जो सरकार के खिलाफ हो। 

सदन में गुढ़ा ने यह बोला
सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मणिपुर में उपद्रवियों की ओर से महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में तख्तियां लहराई थी। इस पर गुढ़ा ने खड़े होकर कहा कि राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम यहां महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। ऐसे में हमें मणिपुर के बजाय अपने प्रदेश में देखना चाहिए। 

 

Read More आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल 

Tags: minister

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह