प्रवासी राजस्थानी दिवस : सीएम की अधिकारियों से वीसी, कहा- राजस्थान की संस्कृति और विकास यात्रा को देशभर में प्रतिष्ठित करने में प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका

राज्य से जुड़ाव को मजबूती देने के लिए उत्साह व्यक्त

प्रवासी राजस्थानी दिवस : सीएम की अधिकारियों से वीसी, कहा- राजस्थान की संस्कृति और विकास यात्रा को देशभर में प्रतिष्ठित करने में प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्यों में तैनात राजस्थानी मूल के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के साथ प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को 10 दिसंबर को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्यों में तैनात राजस्थानी मूल के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के साथ प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को 10 दिसंबर को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को देशभर में प्रतिष्ठित करने में प्रवासी राजस्थानियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर राज्य के विकास में सहयोग देने के लिए सुझाव साझा करें।

सीएम ने बताया कि प्रवासी राजस्थानी दिवस राज्य को नई दिशा देने का अवसर है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे राजस्थानियों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को लेकर अपने सुझाव दिए और राज्य से जुड़ाव को मजबूती देने के लिए उत्साह व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर स्तर पर प्रवासी राजस्थानियों के योगदान को सम्मानित करने और उनके साथ समन्वय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना