एमिटी यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट का समापन

इनोवेटिव भारत की अवधारणा पर चर्चा की

एमिटी यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट का समापन
क्षेत्रीय बैठक की शुरुआत इनोवेशन/स्टार्टअप एग्जीबिशन स्टालों को प्रदर्शित करने वाले ओपन हाउस इवेंट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें अटल टिंकरिंग लैब स्कूल के इनोवेटर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स और इनवेशन का प्रदर्शन किया।

जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की रीजनल मीट का समापन हुआ। क्षेत्रीय बैठक में कैंपस इनोवेशन इकोसिस्टम को संस्थागत बनाने और सुव्यवस्थित करने और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बैठक में एआईसीटीई की ओर दीपन साहू ने मीट को संबोधित करते हुए नवाचार और उद्यमिता के दृष्टिगत नई शिक्षा नीति और इनोवेटिव भारत की अवधारणा पर चर्चा की। 

डॉ. शीनू झंवर, अध्यक्ष, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई), राजस्थान और अमित पुरोहित, प्रोग्राम मैनेजर, आईस्टार्ट राजस्थान की उपस्थिति भी सराहनीय रही। प्रोग्राम के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने कहा कि रीजनल मीट क्रिएटिविटी और व्यावहारिक ज्ञान सीखने का एक प्रेरणादायी स्रोत रहा। प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जीके आसेरी ने अपने संबोधन में कहा कि रीजनल मीट ने अभूतपूर्व नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया। क्षेत्रीय बैठक की शुरुआत इनोवेशन/स्टार्टअप एग्जीबिशन स्टालों को प्रदर्शित करने वाले ओपन हाउस इवेंट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें अटल टिंकरिंग लैब स्कूल के इनोवेटर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स और इनवेशन का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही युक्ति इनोवेशन/ स्टार्टअप द्वारा नवाचारों का प्रदर्शन भी हुआ। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की मायावती ने दिल्ली हादसे, जहरीली शराब से मौतों और बाढ़ की जनहानि पर जताई चिंता, सरकारों से जवाबदेही तय करने की मांग की
बसपा प्रमुख मायावती ने दिल्ली में हॉस्टल छत हादसे, मध्य प्रदेश में जहरीली शराब त्रासदी और कई राज्यों में बाढ़...
हिसार-काकिनाडा टाउन एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, यात्रियों को होगी सुविधा
सपा के नीले रंग अपनाने पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- रंग बदलने से पुराने राजनीतिक दाग नहीं मिटेंगे
राजस्थान रोडवेज में सिविल डिफेंस परिचालकों की आय पर सख्ती, 15 दिन में होगी आय की समीक्षा
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
इसरो का निजीकरण नहीं, उन्नत मिशनों पर रहेगा फोकस, स्टार्टअप की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा