वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का नियमित संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी रोजाना सफर की सुविधा
जयपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस नई रेलसेवा का नियमित संचालन वाराणसी से 2 नवम्बर से तथा साबरमती से 4 नवम्बर से किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 2 नवम्बर (सोमवार) से वाराणसी से शाम 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इसी प्रकार साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 4 नवम्बर (बुधवार) से साबरमती से सुबह 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मिर्जापुर, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, नदबई, खेडली, मंडावर महुआ रोड, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Comment List