हिन्दू-मुसलमान के आंकड़े जारी करना चुनावी स्टंट, पिछले चुनाव में एनएसएसओ के छुपाए : गहलोत
ये आंकड़े छुपा दिए गए थे
यह सर्वे बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसके आधार पर भारत सरकार के सभी विभागों की सीमाएं बनती हैं। ये आंकड़े छुपा दिए गए थे।
जयपुर। इकोनॉमिक एडवाइजरी कौंसिल टू दी प्राइम मिनिस्टर के हिंदू-मुस्लिम आबादी को लेकर जारी आंकड़ों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा का चुनावी स्टंट है। इनकी तमाम हरकतों को जनता देख रही है। जब बात में सच्चाई नहीं होती और आप थोपना चाहते हो, तो वो हरकत होती है। चुनाव जीतने के हथकंडे के रूप में इसे सामने लाए हैं। पिछले चुनाव के समय इन्होंने एनएसएसओ सर्वे के आंकड़े छुपाए। यह सर्वे बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसके आधार पर भारत सरकार के सभी विभागों की सीमाएं बनती हैं। ये आंकड़े छुपा दिए गए थे।
गहलोत ने कहा कि सरकार की आलोचना हुई थी कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि ये लोग आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रहे। जैसे ही चुनाव हुए और ये जीते तो आंकड़े जारी कर दिए। हमने उस समय भी विरोध किया था, जब इन लोगों ने उस समय आंकड़े छुपाने का काम किया, तो अब इन पर कौन भरोसा करेगा।
Comment List