रिटायर आर्मी जवान की वृद्ध पत्नी और बेटी के साथ पडौसी ने की मारपीट

झोटवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला, मुकदमा दर्ज

रिटायर आर्मी जवान की वृद्ध पत्नी और बेटी के साथ पडौसी ने की मारपीट

पुलिस ने पीड़िता रामरती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। 

जयपुर। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में एक वरिष्ठ रिटायर आर्मी जवान की वृद्ध पत्नी और उसकी बेटी के साथ पड़ोसियों की ओर से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी बेटी राजेश के साथ घर में रहती है। पूरा घटनाक्रम सीसी कैमरे में भी कैद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, झोटवाड़ा के सेनापति भवन के पीछे स्थित सैन कॉलोनी में रात्रि को घर के बाहर पड़ोसी गाड़ी खड़ी करके तेज आवाज में आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। आवाज सुनकर 85 वर्षीया वृद्धा रामरती देवी अपनी बेटी के साथ घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने उनसे गाली-गलौच शुरू कर दी और गेट तोड़कर अंदर घुस गए। वृद्धा का आरोप है कि देवेंद्र, गजेंद्र, पृथ्वी, जगदीश, गोपाल व उनके परिजनों ने दोनों के साथ बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसकी बेटी की लज्जा भंग की। 

आरोपियों ने अपने साथ लाए कुल्हाड़ी से घर के बाहर मौजूद पेड़ को भी काट डाला। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति लखमीचंद चौधरी आर्मी जवान थे और अब उनका निधन हो चुका है। घटना के बाद से ही आरोपी उसे घर खाली कर देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता रामरती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी