ओलावृष्टि, बारिश और अंधड़ से हुए फसल खराबे का लिया जायजा, जिला कलक्टर के निर्देश पर फील्ड में पहुंचे राजस्व अधिकारी

प्रभावित किसानों से संवाद भी किया

ओलावृष्टि, बारिश और अंधड़ से हुए फसल खराबे का लिया जायजा, जिला कलक्टर के निर्देश पर फील्ड में पहुंचे राजस्व अधिकारी

जिले के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से फसलों को हुए नुकसान का जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जायजा लिया

जयपुर। जिले के कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शनिवार को राजस्व अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के खेतों में जाकर फसल खराबे से हुए नुकसान का जायजा लिया। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आंधी के रामपुरा, सोनकोटड़ा, डागरवाड़ा सहित अन्य तहसीलों के प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं खेतों में जाकर ओलावृष्टि, बारिश एवं अंधड़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से संवाद भी किया।

जिला कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को फसल बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित किसानों के जल्द से जल्द नियमानुसार मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खेतों में निरीक्षण के दौरान प्रभावित काश्तकारों को फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसान रक्षक हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 14447 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाने के लिए जागरूक किया। ज्ञातव्य है कि 13 मार्च को जयपुर के कई इलाकों में बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल