सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक : सीमावर्ती जिलों के हर गांव-ढाणी को सड़कों से जोड़ा जाएं, दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश  

मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार किया जा सके

सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक : सीमावर्ती जिलों के हर गांव-ढाणी को सड़कों से जोड़ा जाएं, दीया कुमारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश  

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सभी जिलों के प्रत्येक गांव और ढाणी को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएं।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की सड़क परियोजनाओं की प्रगति, बजट योजना एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे सभी जिलों के प्रत्येक गांव और ढाणी को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सभी बसावटों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएं, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो और सुरक्षा की दृष्टि से भी इन क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार किया जा सके। इन सड़कों के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण बसावटों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए और बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Tags: meeting

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर