भाजपा राज में लगातार कमजोर हो रही आरजीएचएस योजना : कांग्रेस ने सरकारी कार्मिकों को कैशलेस इलाज देने के लिए की थी लागू, जूली ने कहा- भजनलाल सरकार नहीं कर रही नियमित भुगतान

कोई कोताही नहीं बरती जाएं

भाजपा राज में लगातार कमजोर हो रही आरजीएचएस योजना : कांग्रेस ने सरकारी कार्मिकों को कैशलेस इलाज देने के लिए की थी लागू, जूली ने कहा- भजनलाल सरकार नहीं कर रही नियमित भुगतान

भाजपा सरकार आरजीएचएस योजना को कमजोर करती जा रही है एवं इसमें नियमित रूप से भुगतान नहीं कर रही है।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर आरजीएचएस योजना को लगातार कमजोर करने का आरोप लगाया है। जूली ने मीडिया में छपी खबरों के आधार पर बयान दिया है कि हमारी कांग्रेस सरकार ने सीजीएचएस की तर्ज पर आरजीएचएस इसलिए लागू किया, जिससे सरकारी कार्मिकों को कैशलेस इलाज मिल सके एवं दवाओं के लिए पहले ही शारीरिक कष्ट से परेशान मरीज को भटकना ना पड़े। 

भाजपा सरकार आरजीएचएस योजना को कमजोर करती जा रही है एवं इसमें नियमित रूप से भुगतान नहीं कर रही है, जिसके कारण बार-बार मेडिकल स्टोर दवाएं देना बन्द कर देते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संवेदनशीलता दिखाते हुए आरजीएचएस और चिरंजीवी योजना के लिए संबंधित विभाग को सख्त निर्देश देने चाहिए कि इन योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिलना सुनिश्चित हो एवं कोई कोताही नहीं बरती जाएं।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात