प्रदेश की पहली लैंड पुलिंग योजना में जल्द शुरू होगा सड़कों का कार्य, किसानों को दिया जाएगा 45 प्रतिशत मुआवजा : जेडीसी

लैंड पूलिंग स्कीम की टीम की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण किया

प्रदेश की पहली लैंड पुलिंग योजना में जल्द शुरू होगा सड़कों का कार्य, किसानों को दिया जाएगा 45 प्रतिशत मुआवजा : जेडीसी

अतिरिक्त आयुक्त लैंड पूलिंग के निर्देशन में जोन की टीम, प्रवर्तन अधिकारियों की टीम और लैंड पूलिंग स्कीम की टीम की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। 

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त आनंदी ने बताया कि गुजरात की तर्ज पर प्रदेश में पहली बार विकसित की गई लैंड पूलिंग योजना में जल्द ही मूर्त रूप लेना शुरू करेगी और इसमें 18 एवं 24 मीटर चौड़ी सड़कों का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की दी है। इस योजना में किसानों को उनकी भूमि के मुआवजे के रूप में 45 प्रतिशत विकसित एवं व्यावसायिक भूमि दी जाएगी। जेडीए आयुक्त आनंदी ने बताया कि राजस्थान लैंड पूलिंग योजना अधिनियम 2016 के तहत राज्य की पहली लैंड पूलिंग योजना शिवदासपुरा, बरखेड़ा, चंदलाई के विकास कार्यों के अंतर्गत शनिवार को अतिरिक्त आयुक्त लैंड पूलिंग के निर्देशन में जोन की टीम, प्रवर्तन अधिकारियों की टीम और लैंड पूलिंग स्कीम की टीम की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। 

उन्होंने बताया कि योजना क्षेत्र में हो रहे हैं नए अतिक्रमण एवं सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए काश्तकारों, खातेदारों से अपील है कि यहां जल्द सड़कों का काम किया जाएगा। इसके लिए यहां फसल की बुवाई नहीं करें। उन्होंने बताया कि योजना में विकास के कार्य जनवरी 2025 से शुरू कर दिए गए है और अब 18 व 24 मीटर चौड़ी सेक्टर सड़कों का काम शुरू किया जाएगा। 

Tags: work

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें
राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान निस्तारण के लिए लगातार बैठकें जारी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह