हरिशंकर ढाबे की छत ढही : एक की मौत, मृतक की पहचान के प्रयास जारी

घटना के बाद आस-पास अफरातफरी मच गई

हरिशंकर ढाबे की छत ढही : एक की मौत, मृतक की पहचान के प्रयास जारी
हरिशंकर ढाबे की छत गिर गई। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दो लोग दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद ढाबा संचालक मौके से भाग गया। हादसे के समय ढाबे में चार लोग काम कर रहे थे।

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में थाने की पुलिया के पास बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे हरिशंकर ढाबे की छत गिर गई। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दो लोग दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद ढाबा संचालक मौके से भाग गया। हादसे के समय ढाबे में चार लोग काम कर रहे थे। वे छत गिरती देखकर पीछे की तरफ निकलने से बच गए। घटना की सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस, सिविल डिफेंस की टीम, एडीआरएफ मौके पर पहुंची। छत का मलबा और आरसीसी हटाकर दोनों दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। हाल ही में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने को लेकर की गई जेडीए की माकिंर्ग में इस ढाबे के कुछ हिस्से को हटाने के लिए चिन्ह लगाए गए थे। थाना प्रभारी लिखमा राम ने बताया कि  घटनास्थल के परिसर में खण्डेलवाल दाल बाटी और हरिशंकर भोजनालय के आगे का हिस्सा गिरा है। इस  के मालिक का नाम रामजीलाल पाटोदिया है।

सम्पत्ति मालिक के परिवार का राजेन्द्र पाटोदिया खण्डेलवाल दाल बाटी भोजनालय एवं हरिशंकर भोजनालय के संचालक रमेश सैनी ने लीज पर लेकर ढाबा चलाया है। घटना के समय शाम करीब साढ़े सात बजे चार कर्मचारी खाना बना रहे थे जबकि ढाबे में दो मजदूर खाना खा रहे थे। तभी ढाबे के आगे का पीलर गिरता देखकर ढाबा संचालक भाग गया। खाना खा रहे दोनों मजदूरों को वहां से निकलने का मौका नहीं मिला और आरसीसी में दब गए। घटना के बाद आस-पास अफरातफरी मच गई। 

मृतक की पहचान के प्रयास जारी
पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक आधार कार्ड और 500 रुपए बरामद हुए है। जबकि मृतक की उम्र करीब 35 साल है। अब पुलिस मृतक के पहचान के प्रयास कर रही है। भोजनालय की छत पर कबाड़ पडा था जिसके चलते छत भरभरा कर गिर गई। हादसे के समय ढाबे  के और भी कर्मचारी मौजूद थे, जबकि दो मजदूर और एक युवक खाना खा रहे थे। अचानक आगे का पिलर गिरता देख कर्मचारी भाग निकले लेकिन ग्राहक मलबे में नीचे दब गए।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश