संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गंभीर विषय को सहजता से किया प्रस्तुत
ओरियन ग्रीन्स की ओर से प्रदेश स्तरीय संजीवनी कला समारोह का शुभारंभ आज हुआ। पहले दिन थिएटर इन एजुकेशन पर आधारित नाटक भूगोल का भूचाल का मंचन।
जयपुर। ओरियन ग्रीन्स की ओर से प्रदेश स्तरीय संजीवनी कला समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन थिएटर इन एजुकेशन पर आधारित नाटक भूगोल का भूचाल का मंचन हुआ। 18 बच्चों ने सवा घंटे की शिक्षाप्रद और मनोरंजक प्रस्तुति दी। नाटक की कहानी वर्ष 3026 की काल्पनिक दुनिया में पहुंचती है, जहां प्रकृति के लगातार दोहन और पर्यावरण असंतुलन के कारण बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
नाटक ने संदेश दिया कि 2026 में विकास के नाम पर प्रकृति को पहुंचाया जा रहा नुकसान भविष्य में गंभीर संकट बन सकता है। हास्य और रोचक घटनाक्रम के जरिए नाटक ने पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय को सहजता से प्रस्तुत किया। निर्देशन टीम में समर्थ शांडिल्य, अक्षय और गगन मिश्रा शामिल रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Oct 2026 18:31:13
सिंह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का भारत और करारा जवाब देगा। उन्होंने...
बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त

Comment List