सरस्वती नदी के पुनरुद्धार को लेकर डेनमार्क से सकारात्मक बातचीत, बैठक में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने लिया भाग

क्षेत्र के जल संसाधनों का संरक्षण और उपयोग बेहतर तरीके से किया जा सकेगा

सरस्वती नदी के पुनरुद्धार को लेकर डेनमार्क से सकारात्मक बातचीत, बैठक में वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने लिया भाग
सरस्वती नदी के पुनरुद्धार को लेकर राजस्थान सरकार और डेनमार्क दूतावास के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक आयोजित की गई।

जयपुर। सरस्वती नदी के पुनरुद्धार को लेकर राजस्थान सरकार और डेनमार्क दूतावास के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अभय कुमार ने की। बैठक में डेनमार्क ने सरस्वती नदी के पैलियो चैनल के पुनरुद्धार में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डेनमार्क प्रतिनिधिमंडल ने जल शोधन और अन्य जल परियोजनाओं में भी सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। यह बैठक राइजिंग राजस्थान 2022 के दौरान डेनमार्क के साथ हुए समझौता ज्ञापन के संदर्भ में आयोजित की गई थी।

बैठक में काजरी (जोधपुर) के वैज्ञानिकों और जल संसाधन विभाग (WRD) के अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान सरस्वती पुराप्रवाह को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और डेनमार्क की विशेषज्ञता का लाभ उठाने पर सहमति बनी। सरकार और डेनमार्क के बीच इस सहयोग से सरस्वती नदी के पुनरुद्धार के प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के जल संसाधनों का संरक्षण और उपयोग बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल