भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की होगी बैठक : भजनलाल शर्मा संगठनात्मक मुद्दों पर देंगे मार्गदर्शन, पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी भी होंगे शामिल

मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की होगी बैठक : भजनलाल शर्मा संगठनात्मक मुद्दों पर देंगे मार्गदर्शन, पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी भी होंगे शामिल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली महत्वपूर्ण प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों और विस्तार योजनाओं पर चर्चा होगी। वहीं दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में लगभग 1000 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य डिजिटल उपस्थिति मजबूत करना है।

जयपुर। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे। इस बैठक में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे, जिनके साथ आगामी कार्यक्रमों, संगठन की प्राथमिकताओं और विस्तार योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रदेश कार्यालय में होने वाली यह बैठक भाजपा संगठन की रणनीतियों और प्रदेशभर की गतिविधियों की समीक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों को संगठनात्मक दिशा और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया जाएगा।

इसी क्रम में  दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बड़ी कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में पार्टी से जुड़े लगभग 1000 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों पर पार्टी की मौजूदगी को और प्रभावी बनाना तथा सही सूचनाओं के प्रसार के लिए एक सशक्त तंत्र तैयार करना है। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित दोनों कार्यक्रमों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत