सेवादल यंग ब्रिगेड हेरिटेज ने घोषित की विस्तारित कार्यकारिणी, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया

सेवादल यंग ब्रिगेड हेरिटेज ने घोषित की विस्तारित कार्यकारिणी, सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

जयपुर शहर जिला कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड हेरिटेज की विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष वसीम कुरेशी ने नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। पीसीसी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत और जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड हेरिटेज के अध्यक्ष वसीम कुरेशी ने अपनी विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पीसीसी मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत व जयपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आरआर तिवारी मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश पदाधिकारीयों में भीम जाखड़, प्रदेश सचिव साधुराम वर्मा, प्रदेश सचिव एवं प्रशिक्षक डॉ अशोक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर जयपुर हेरिटेज यंग ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए शेखावत ने सेवादल को मजबूत बनाने एवं सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की तथा तिवारी ने शहर कांग्रेस एवं सेवा दल संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह