SI Paper Leak Case: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रिमंडल लिए कमेटी की हुई बैठक

रद्द हो सकती है परीक्षा, जोगाराम बोले सारे तथ्य जाने

SI Paper Leak Case: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में मंत्रिमंडल लिए कमेटी की हुई बैठक
कमेटी की आज पहली बैठक हुई, जिसमें पूरे मामले के तथ्यों को जाना गया है। अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी जिसमें अच्छी न्यूज़ मिलेगी।

जयपुर। एसआई भर्ती प्रकरण को लेकर मंत्रियों की कमेटी की शासन सचिवालय में पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कमेटी की आज पहली बैठक हुई, जिसमें पूरे मामले के तथ्यों को जाना गया है। अगली बैठक 10 अक्टूबर को होगी जिसमें अच्छी न्यूज़ मिलेगी।

उनके इस बयान से माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार एसआई भर्ती परीक्षा को रद्द कर सकती है। जोगाराम पटेल ने कहा की गहलोत सरकार का कार्यकाल बहुत ही कलंकित करने वाला रहा। डमी कैंडिडेट भर्ती परीक्षाओं में बैठ गए। आरपीएससी सदस्य की संलिप्तता होना गंभीर है। इसकी साख पर धब्बा लगा। बैठक में समिति सदस्यों के परीक्षा रद्द करने या न करने को लेकर विचार आये। कई तथ्यों की जानकारी आई और बहुत सी जानकारियां आनी बाकी है। 10 अक्टूबर को फिर बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पेट मे मरोड़ पड़ रहे हैं। वे अनर्गल बयान दे रहे है अभी और भी मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। अगली बैठक में पूरा विवरण होगा। जो तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कमेटी राय देगी मामले में सौ से ज्यादा आरोपी पकड़े गए है। एसओजी ने तथ्यात्मक विवरण रखा। भजनलाल सरकार जो कहा है वह करेगी। जांच एजेंसियां ही बता पाएंगी कि कहां पर तार पहुंचे। उस समय सीएम ने कहा कि उनके ही ओएसडी ने प्रमाण सहित पूर्व डिप्टी सीएम सहित कई साथियों के फोन टेप कराए। तो अंदाजा लगाइए कि कथनी और करनी में कितना अंतर है। एसआई भर्ती में अगले सप्ताह अच्छी न्यूज मिलेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन