रामायण में सीता और महाभारत में गीता हमारी मार्गदर्शक : बागड़े

भगवान श्री कृष्ण कभी इतिहास नहीं हो सकते

रामायण में सीता और महाभारत में गीता हमारी मार्गदर्शक : बागड़े

अखिल भारतीय यादव महासभा के डा. अशोक यादव ब्रिगेडियर प्रताप सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ ने रामायण और गीता को विश्व के प्राचीनतम ग्रंथ बताते हुए कहा है कि यही भारत की संस्कृति और धर्म है। बागडे गुरुवार को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर द्वारा भगवान 'श्री कृष्ण विचार एवं जनमानस' विषयक आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामायण में सीता और महाभारत में गीता हमारी मार्गदर्शक हैं। सीता माई ने जो कठिनाई झेली वह जीवन पथ का आलोक है। 

उन्होंने यादव महासभा द्वारा श्री कृष्ण के सर्वधर्म सछ्वाव की संस्कृति का सर्वत्र प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने श्री कृष्ण के फल की इच्छा के बगैर कर्म करने के गीता के संदेश से प्रेरणा लेकर जीवन जीने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कभी इतिहास नहीं हो सकते। वह जनमानस में गहरे से रचे-बसे हैं। श्री कृष्ण की बांसुरी और राधा से उसकी डाह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण को युगप्रवर्तक बताते हुए कहा कि जहां अन्याय-अत्याचार हुआ उसका विरोध किया। संस्कृति की हानि हुई तो भगवान ने आगे आकर उसका संरक्षण किया। 

उन्होंने श्री कृष्ण- सुदामा की मित्रता की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी मित्रता निभाने के संस्कार से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने माखनचोर के उनके स्वरूप की कथा सुनाते हुए कहा कि  वह इसलिए आकर्षित करते हैं कि हमेशा ईश्वर होते हुए भी मनुष्य की भांति रहे।  
समारोह में नगरीय विकास मंत्री  झाबर सिंह खर्रा ने श्री कृष्ण और यादव समाज से जुड़े गौरव की चर्चा की। अखिल भारतीय यादव महासभा के डा. अशोक यादव ब्रिगेडियर प्रताप सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रचनात्मकता के संसार वाइब्रेंट ह्यूज 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन, डॉ. महाजन ने जीवन में जो जिया है, उसको कैनवास पर उतारा रचनात्मकता के संसार वाइब्रेंट ह्यूज 3 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन, डॉ. महाजन ने जीवन में जो जिया है, उसको कैनवास पर उतारा
डॉ. महाजन द्वारा चित्रित भगवान गणेश के दो चित्रों को अद्भूत बताते हुए उन्होंने कहा कि इनमें रंगों का अनूठा...
वैध में अवैध खनन पर सख्ती, 16 हजार खानों को कराना होगा एरियल सर्वे 
झंवर थाने का एसएचओ 50 हजार की घूस लेते ट्रैप
प्रदेश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य : सीएम
पारा 8 डिग्री तक गिरा, सर्दी ने हाड़ कंपाए, आज भी रहेगा कोहरे, बादल छाने और शीतलहर का असर
लंबे समय के लिए होगी रीट पात्रता परीक्षा, इसलिए पद संख्या तय नहीं : दिलावर
भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों को गाली देकर किया अपमानित किया, संजय सिंह ने कहा- भाजपा के प्रवक्ता पूरे देश के सामने चैनल पर देते है गाली