ट्रेनों में चल रहा अतिरिक्त यात्री भार : राहत के लिए स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, लोगों को मिलेगी सुविधा

प्रात: 4.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी

 ट्रेनों में चल रहा अतिरिक्त यात्री भार : राहत के लिए स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, लोगों को मिलेगी सुविधा

इस ट्रेन में एक सैकण्ड एसी, 9 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनामी, 4 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

जयपुर। ट्रेनों में चल रहे अतिरिक्त यात्री भार एवं आरक्षण की लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए रेलवे प्रशासन ने जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 4 नवंबर को जयपुर से प्रात: 8.10 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 4.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार बान्द्रा टर्मिनस जयपुर स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को बान्द्रा टर्मिनस से प्रात: 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 6.45 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजय नगर, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड़, वापी, पालघर व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। एक ट्रिप के लिए चलने वाली इस ट्रेन में एक सैकण्ड एसी, 9 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनामी, 4 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

Tags: trains

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत