राज्य सरकार ने किए 17 आरएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

राज्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू

राज्य सरकार ने किए 17 आरएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल
राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले राज्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार, प्रीति माधुर को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर नियुक्त किया गया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 17 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले राज्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार, प्रीति माधुर को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-3) विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, दिनेश कुमार शर्मा, जो अब तक कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव थे, को प्रबंध निदेशक, राजस्थान बीज निगम, जयपुर बनाया गया है।
कैलाश चन्द्र शर्मा को दौसा से रजिस्ट्रार, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर पदस्थापित किया गया है, जबकि बिरदी चन्द गंगवाल को दौसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद का दायित्व सौंपा गया है। प्रतिष्ठा पिलानिया को शासन उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, प्रियव्रत सिंह चारण को जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जयपुर, अरविन्द शर्मा को अतिरिक्त जिला कलक्टर, दौसा, तथा महेश चन्द्र मान को सहायक आयुक्त, सहायता विभाग, जयपुर बनाया गया है। दूदाराम को उपखण्ड अधिकारी, देवू (फलौदी), रोहित चौहान को उपखण्ड अधिकारी, आहोर (जालौर), सविता शर्मा को उपखण्ड अधिकारी, थानागाजी (अलवर), और सांवरमल रैगर को उपखण्ड अधिकारी, बज्जू (बीकानेर) पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में, प्रिया बजाज को उपखण्ड अधिकारी, घड़साना (श्रीगंगानगर), धर्मेन्द्र वर्मा को भूमि अवाप्ति अधिकारी, अजमेर विकास प्राधिकरण, राम करन सिंह को उपखण्ड अधिकारी, ऋषभदेव (उदयपुर), तथा भागचंद रैगर को उपखण्ड अधिकारी, नैनवा (बूंदी) नियुक्त किया गया है। वहीं, भंवर लाल को उपखण्ड अधिकारी, धोरीमन्ना (बाड़मेर) बनाया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली