भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई : 55 अधिकारियों पर गिरी गाज, 9 पुलिस निरीक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्त

13 अधिकारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक

भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई : 55 अधिकारियों पर गिरी गाज, 9 पुलिस निरीक्षक अनिवार्य सेवानिवृत्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में  सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लागू करते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में  सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को लागू करते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने राज्य सेवा के 55 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, अभियोजन स्वीकृति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 प्रकरणों का निस्तारण किया है। गृह विभाग के 9 पुलिस निरीक्षकों को कार्य निष्पादन में असंतोषजनक प्रदर्शन और अक्षमता के आधार पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है।

 इनकी कार्यप्रणाली, सत्यनिष्ठा एवं विभागीय रिकॉर्ड की गहन समीक्षा के बाद उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री ने नियम विरुद्ध भू-आवंटन मामले में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम-1969 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई को भी मंजूरी दी है। वहीं, 6 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन चलाने तथा 2 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच की अनुमति प्रदान की गई है।
इसके अलावा, 13 अधिकारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक, 5 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर कार्रवाई तथा 14 से अधिक अधिकारियों के विरुद्ध जांच निष्कर्षों को स्वीकृति दी गई है। यह कदम राज्य सरकार के पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के प्रति संकल्प को दर्शाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार