राजस्थान में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती, प्रशासन को जारी निर्देश

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही

राजस्थान में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती, प्रशासन को जारी निर्देश
राज्य सरकार ने प्रदेश में बाल विवाह की कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में बाल विवाह की कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह दंडनीय अपराध है, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी और सक्रिय कार्रवाई आवश्यक है। सरकार ने विशेष रूप से अक्षय तृतीया, पीपल पूर्णिमा जैसे अवसरों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा है, क्योंकि इन दिनों बाल विवाह की संभावना अधिक रहती है।

ग्राम और तहसील स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य विभागीय कर्मचारियों को जोड़कर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, विवाह आयोजनों से जुड़े व्यक्तियों—जैसे पंडित, बैंड, हलवाई आदि—को भी बाल विवाह में सहयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 181 हेल्पलाइन और पुलिस कंट्रोल रूम (100) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा का व्यापक प्रचार करने को कहा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया के संघर्षग्रस्त देशों में यौन हिंसा के 9,788 मामले...
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस