विद्यार्थी घर-घर पहुंचाएंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, परिवार और समुदाय को करेंगे जागरूक

टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी दी

विद्यार्थी घर-घर पहुंचाएंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, परिवार और समुदाय को करेंगे जागरूक
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डीएमएचपी, जयपुर की ओर से ज्ञान संजीवनी एनजीओ के सहयोग से मन दर्पण-2 अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डीएमएचपी, जयपुर की ओर से ज्ञान संजीवनी एनजीओ के सहयोग से मन दर्पण-2 अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोरोग केंद्र, जयपुर के मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गजानंद वर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की। मनोरोग नर्सिंग अधिकारी संजय मित्तल ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता के लक्षण पहचानने, भावनाओं को समझने, मोबाइल का संतुलित उपयोग करने, पर्याप्त नींद लेने और तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि मानसिक परेशानी होने पर भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना और समय पर मदद लेना समझदारी है। समुदाय में जागरूकता फैलाएंगे विद्यार्थी विद्यार्थियों को पोस्टर, नारों और संवाद के माध्यम से परिवार, स्कूल-कॉलेज और गांव-मोहल्लों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशा मुक्ति, बुलिंग की रोकथाम और मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को सहयोग देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी दी गई।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय 2027 में मणिपुर फतह का प्लान: खरगे-राहुल ने संभाली कमान, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा की विदाई तय
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मणिपुर के शीर्ष नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव...
विद्यार्थी घर-घर पहुंचाएंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, परिवार और समुदाय को करेंगे जागरूक
अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड पर कई शहरों में फायरिंग: 200 से अधिक लोग घायल, कम से कम 75 की मौत
अनर्ब के बाद ''चक्रवात मुरासु'' तबाही के लिख तैयार! आधी रात तक आंध्र तट से टकराने की संभावना, 120KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 
जयपुर सर्राफा में पहली बार चांदी के नोट : महंगी चांदी के बीच गिफ्ट का नया तड़का, पूरे राजस्थान से मांग
असर खबर का : बदहाल सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये में बनेंगे 8 नए युद्धपोत, राजनाथ बोले- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम