14 हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं के सर्वे का काम जारी, सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर काम शुरू करने की तैयारी

जल संसाधन विभाग इसकी नियमित मोनिटरिंग में जुटा

14 हजार करोड़ की पांच परियोजनाओं के सर्वे का काम जारी, सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर काम शुरू करने की तैयारी

प्रदेश की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 14,600 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पांच प्रमुख कार्यों ईसरदा से रामगढ़ बांध (जयपुर) तक फीडर निर्माण, ईसरदा से खुरा चैनपुरा होते हुए बंधबारेठ (भरतपुर) तक फीडर, मोरसागर कृत्रिम जलाशय निर्माण, बीसलपुर से मोरसागर तक फीडर निर्माण तथा खुरा चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) तक फीडर निर्माण के सर्वे कार्य प्रगतिरत हैं।

जयपुर। प्रदेश की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 14,600 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पांच प्रमुख कार्यों ईसरदा से रामगढ़ बांध (जयपुर) तक फीडर निर्माण, ईसरदा से खुरा चैनपुरा होते हुए बंधबारेठ (भरतपुर) तक फीडर, मोरसागर कृत्रिम जलाशय निर्माण, बीसलपुर से मोरसागर तक फीडर निर्माण तथा खुरा चैनपुरा से जयसमंद (अलवर) तक फीडर निर्माण के सर्वे कार्य प्रगतिरत हैं। इनका काम सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर शुरू करने की तैयारी है।

जल संसाधन विभाग इसकी नियमित मोनिटरिंग में जुटा हुआ है। इसके साथ ही लगभग 9,500 करोड़ रुपए की लागत से रामगढ़ बैराज, महलपुर बैराज, नवनेरा पंप हाउस, नवनेरा बैराज से मेज एनीकट तक संरचना निर्माण, चंबल नदी पर एक्वाडक्ट एवं मेज एनीकट पर इनटेक व पंप हाउस निर्माण कार्यों जारी है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध रूप से आगे बढ़ रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी इन सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए ताकि जनता को स्थायी जल समाधान मिल सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ