समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित, छात्रों को दिए टेबलेट

शिविरा का विमोचन किया गया

समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित, छात्रों को दिए टेबलेट

चयनित शिक्षकों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों को टेबलेट प्रदान किए गए। 

जयपुर। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह बिड़ला सभागार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षक सम्मान पुस्तिका एवं शिविरा का विमोचन किया गया। चयनित शिक्षकों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों को टेबलेट प्रदान किए गए। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षक दिवस समारोह में प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक वह प्रकाश पुंज है, जिससे पूरा देश और समाज आलोकित होता है। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे नागरिक तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य शिक्षक ही करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने शिक्षको के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परंपरा को और अधिक मजबूत बनाएं।

समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेम चन्द बैरवा तथा उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ रहे। 

Tags: teachers

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं