38वां तीन दिवसीय गुरमत समागम 27 सितंबर से होगा शुरू, तैयारियां चल रही जोराें पर

गुरुद्वारे में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के कीर्तन दरबार सजेंगे

38वां तीन दिवसीय गुरमत समागम 27 सितंबर से होगा शुरू, तैयारियां चल रही जोराें पर
28 सितंबर दोपहर 1 बजे अमृतसर से पंज प्यारे आकर अमृत संचार कराएंगे। शबद कीर्तन सुनाकर गुरु की अमृत वाणी का श्रद्धालुओं में प्रचार प्रसार-प्रसार करेंगे।

जयपुर। हीदा की मोरी गुरुद्वारे में 27 सितंबर को भव्य 38वां गुरमत समागम गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा की ओर से होने जा रहा है। इस समागम में जयपुर, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, यूपी और दुबई से भी श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए आएंगे। यह धार्मिक आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिख सभा प्रबंधक कमेटी, खालसा यूथ विंग, हीदा की मोरी और जयपुर शहर की साध संगत के सहयोग से 27, 28, 29  सितम्बर को होगा। गुरुद्वारे में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के कीर्तन दरबार सजेंगे।

28 सितंबर दोपहर 1 बजे अमृतसर से पंज प्यारे आकर अमृत संचार कराएंगे। शबद कीर्तन सुनाकर गुरु की अमृत वाणी का श्रद्धालुओं में प्रचार प्रसार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए हीदा की मोरी स्थित खंडेलवाल स्कूल परिसर खेल मैदान में त्रिदिवसीय समागम होगा। यहां मैदान में विशाल डोम बैठने के लिए बनाया जा रहा है जहां श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक सामग्री भी रहेगी ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा