एटीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने 7.40 लाख रुपये की थी ठगी

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी

एटीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने 7.40 लाख रुपये की थी ठगी

जयपुर के रामगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर ठग ऋषभ अजमेरा को गुड़गांव से गिरफ्तार किया

जयपुर। जयपुर के रामगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर ठग ऋषभ अजमेरा को गुड़गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता जावेद जोया से 7.40 लाख रुपये की ठगी की थी। 

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपी ने KIA SONET कार के फर्जी दस्तावेज दिखाकर शिकायतकर्ता से पैसे ऐंठे। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरटीओ में कार ट्रांसफर के दौरान दस्तावेज फर्जी निकले। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दुर्ग सिंह राजपुरोहित और सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग