होली पर बदलेगा मौसम का रंग, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अलर्ट

कुछ भागों में मौसम शुष्क भी

होली पर बदलेगा मौसम का रंग, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अलर्ट

राज्य के अधिकांश भागों में हवा की आर्र्द्रता की औसत मात्रा 28 से 76 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। 

जयपुर। राजस्थान में बने शुष्क मौसम के बीच होली पर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में 13 से 15 मार्च के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इससे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बूंदा बांदी होने की सम्भावना है। कुछ भागों में मौसम शुष्क भी रहेगा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटों में तापमान में दो से चार डिग्री बढोतरी होने से दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास रहेगा। राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते अभी दिन में गर्मी का अहसास बना हुआ है। दिन में सूरज की तपिश के साथ ही सुबह-शाम की सर्दी भी कम हो गई है। वहीं, मौसम विभाग ने होली पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने का अलर्ट जारी किया है। एक बार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 15 मार्च तक कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बीकानेर संभाग में 13-14 मार्च को कहीं कहीं हल्की बारिश तथा 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, 10-11 मार्च को बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। शुष्क मौसम के बीच रविवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.4 डिग्री और सबसे न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा की आर्र्द्रता की औसत मात्रा 28 से 76 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला थाईलैंड नौसेना के तीन क्रू मेंबर्स लापता: ओमान से लगाई मदद की गुहार, होर्मुज जलडमरूमध्य में यात्रा के दौरान हुआ था हमला
होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के मालवाहक जहाज पर हमले के बाद तीन चालक दल के सदस्य लापता हैं। थाई नौसेना...
पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा
केरल की राजनीति में भूचाल : दिग्गज नेता जी सुधाकरण ने छोड़ा माकपा का साथ, अंबालाप्पुझा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
मुरलीपुरा में सामूहिक गणगौर पूजन 15 मार्च को, नव विवाहिताओं को मिलेगा नखराली गणगौर सम्मान
6 लाख में स्कॉर्पियो दिलाने व क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : गिरोह का एजेंट सुरेश सैनी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
Weather Update : मौसम में दिखा बदलाव, ठंडक घुली, लू से मिली राहत
‘वसुधा’ कला शिविर में महिला पेंटिंग कलाकारों की सृजनात्मक उड़ान, कला प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र