धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए

इन हस्तियों को गर्मी से बचाना जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं

धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए

म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पुतलों को मेंटेन रखने के लिए इन्हें बनाते समय पेट्रोलियम जैली और बी-वैक्स भी मिलाया जाता है।

जयपुर। महानायक अमिताभ बच्चन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा क्रिकेटर विराट कोहली को देखने की चाह लिए हजारों पर्यटक नाहरगढ़ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम पहुंचते हैं। इन हस्तियों को गर्मी से बचाना जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इन हस्तियों के मोम के पुतले गर्मियों में खराब ना हों, इसके लिए जहां इन्हें प्रदर्शित किया गया है, वहां एक निर्धारित तापमान रखा जाता है। 
म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पुतलों को मेंटेन रखने के लिए इन्हें बनाते समय पेट्रोलियम जैली और बी-वैक्स भी मिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त डिस्प्ले एरिया में 24 से 26 डिग्री तापमान रखा जाता है। अनूप ने बताया कि नाहरगढ़ दुर्ग 300 से ज्यादा पुरानी हेरिटेज इमारत है। इसकी दीवार ढाई-ढाई फीट मोटी और चूने से बनी है। ऐसे में इमारत के बाहर के तापमान के मुकाबले अंदर का तापमान तकरीबन 4 से 5 डिग्री कम रहता है। पुतलों को गर्मी से बचाने के लिए हर माह बिजली का बिल करीब एक से डेढ़ लाख रुपए आता है। यहां 40 से 45 वॉट का सोलर पैनल लगाया है। इससे बिजली की खपत थोड़ी कम होती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग