फिर बदल गया राजस्थान का भूगोल, 9 समाप्त जिलों की अधिसूचना जारी कर पुराने जिलों में किया शामिल

जिलेवार निर्धारण कर वापस उन्ही जिलों में किया शामिल

फिर बदल गया राजस्थान का भूगोल, 9 समाप्त जिलों की अधिसूचना जारी कर पुराने जिलों में किया शामिल

लोगों को अपने आधार कार्ड और जनाधार कार्ड में अपना पता फिर से बदलना होगा।

जयपुर। भजनलाल सरकार ने समाप्त किए गए 9 जिलों की अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्व विभाग ने सभी जिलों को निरस्त करने की सूचना जारी कर पुराने जिलों में शामिल कर दिया है। नए जिलों की पुरानी सीमाओं का जिलेवार निर्धारण कर वापस उन्ही जिलों में शामिल कर दिया है। जिसके बाद लोगों को अपने आधार कार्ड और जनाधार कार्ड में अपना पता फिर से बदलना होगा।

अधिसूचना जारी कर अनूपगढ़ जिले में शामिल तहसीलों को श्रीगंगानगर और बीकानेर जिले में शामिल किया गया है। दूदू और जयपुर ग्रामीण जिले की तहसीलों को पुनः जयपुर जिले में, गंगापुरसिटी को सवाईमाधोपुर ओर करौली जिले में, जोधपुर ग्रामीण को जोधपुर जिले में, केकड़ी को अजमेर और टोंक जिले में, नीमकाथाना को सीकर और झुंझुनूं में, सांचौर को जालोर में और शाहपुरा को भीलवाड़ा जिले में शामिल कर दिया है। वहीं बांसवाड़ा, सीकर और पाली संभाग को भी निरस्त कर पुराने संभागों में शामिल कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ