युवाओं की उम्मीदों पर सरकार खरा उतरकर दे रही है सरकारी नौकरियों के अवसर : मुख्यमंत्री

सरकारी नौकरियों के अवसर भी प्रदान कर रही है

युवाओं की उम्मीदों पर सरकार खरा उतरकर दे रही है सरकारी नौकरियों के अवसर : मुख्यमंत्री

राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतर रही है और उन्हें सरकारी नौकरियों के अवसर भी प्रदान कर रही है। 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित एवं उत्कृष्ट राजस्थान बनाने में युवा शक्ति की अहम भूमिका होगी। राजकीय सेवाओं में युवाओं को प्रदेश और समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करने एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर प्राप्त होता है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतर रही है और उन्हें सरकारी नौकरियों के अवसर भी प्रदान कर रही है। 

प्रदेश में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 
मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल आॅडिटोरियम में शनिवार को प्रथम बार आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव समारोह मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रदेश के बीस हजार से अधिक नवनियुक्त राज्य कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद कहा कि युवा को जब नौकरी मिलती है तो परिवार को आत्मबल की अनुभूति होती है। उन्होंने भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश में नियमित रूप से मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने के लिए इस वर्ष 70 हजार पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसके लिए रिक्त पदों एवं सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त पदों की कलेण्डर बनाकर भर्तियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए संभाग स्तर पर खेल सुविधाएं  विकसित की जाएंगी। 

 

Tags: bhajanlal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने बदली सोशल मीडिया डीपी: भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बहादुरी को किया नमन, पाकिस्तान को सख्त संदेश  'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर पीएम मोदी ने बदली सोशल मीडिया डीपी: भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बहादुरी को किया नमन, पाकिस्तान को सख्त संदेश 
'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने एक्स (X) की डीपी बदलकर सैनिकों के अदम्य साहस को नमन...
कार रिवर्स में चलाकर युवती को मारी टक्कर : रील बनाने वाले ने छात्र को किया कुचलने का प्रयास, छात्र का आरोप- पुलिस ने टालमटोल कर थाने से चलता कर दिया
जयपुर की सड़कों पर व्यवस्था लाचार, फुटपाथ पर कब्जा : पैदल चलने वाले राहगीरों के बने बरामदे चढ़े अतिक्रमण की भेंट, जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर
रुपये ने लगाई डॉलर के सामने बड़ी दहाड़: एक ही झटके में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुई भारतीय मुद्रा, जानें ताजा रेट
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार तीसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर
सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार : आरोपियों से लाखों के यूएस डॉलर बरामद, कचरा बीनने के बहाने बंद मकानों की रैकी कर करते थे वारदात
ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का सशक्त प्रतीक : आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानदंड स्थापित, राजनाथ ने कहा- सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को करते है नमन