बदला-बदला नजर आएगा विधानसभा का सदन

करीब 80 से ज्यादा नए चेहरे होंगे

बदला-बदला नजर आएगा विधानसभा का सदन

पिछले पांच साल तक सत्ता में रही कांग्रेस के सदस्य विपक्ष में दिखाई देंगे तो भाजपा के सदस्य सत्ता पक्ष में नजर आएंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार सोलहवीं विधानसभा में चार सांसद दीया कुमारी, महंत बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी विधायक के रूप में रहेंगे।

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का बुधवार से शुरू होने वाले पहले सत्र में सदन बदला-बदला नजर आएगा। सत्तारूढ़ भाजपा और प्रतिपक्ष कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे दिखाई नहीं देंगे। राजस्थान के इतिहास में सदन में ऐसा पहली बार नजारा होगा, जब पहले प्रयास में ही विधायक बने भजनलाल शर्मा सदन के नेता के रूप में होंगे। करीब 80 से ज्यादा नए चेहरे होंगे तो कई पुराने चेहरे बाहर रहेंगे। पिछले पांच साल तक सत्ता में रही कांग्रेस के सदस्य विपक्ष में दिखाई देंगे तो भाजपा के सदस्य सत्ता पक्ष में नजर आएंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार सोलहवीं विधानसभा में चार सांसद दीया कुमारी, महंत बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी विधायक के रूप में रहेंगे। चारों ही विधायक भाजपा के टिकट पर जीत कर आए हैं। इनमें से उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की कुर्सी मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर की रहेगी।  

कद्दावर चेहरे सदन में निभाएंगे अपनी भूमिका
इस सत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा, हनुमान बेनीवाल, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, शांति धारीवाल, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, दीया कुमारी, महंत बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, श्रीचंद कृपलानी, पुष्पेंद्र सिंह बाली, डॉ. जसवंत यादव, बाबूलाल खराड़ी, जोगेश्वर गर्ग, मुरारी लाल मीणा, सुभाष गर्ग, दयाराम परमार, यूनुस खान, प्रताप सिंह सिंघवी सरीखे कद्दावर चेहरे सदन में अपनी भूमिका निभाएंगे। सत्ता पक्ष भाजपा में कई बड़े चेहरे हैं, जो विधानसभा में विपक्ष कांग्रेस पर गरजेंगे। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, महंत बालकनाथ, राज्यवर्धन राठौड़, जोगेश्वर गर्ग, मदन दिलावर, कालीचरण सराफ, पुष्पेंद्र सिंह बाली, डॉ. जसवंत यादव, प्रताप सिंह सिंघवी, संजय शर्मा, महंत बालमुकुंदाचार्य, शत्रुघ्न गौतम, बाबू सिंह राठौड़, महंत प्रताप पुरी, गोपाल शर्मा, जितेंद्र गोठवाल, हरीसिंह रावत, दीप्ति माहेश्वरी, संदीप शर्मा और भजन लाल शर्मा शामिल है। 

राठौड़, जोशी, भाया और खाचरियावास की कमी खलेगी
इस बार भाजपा के अंदर राजेंद्र सिंह राठौड़ और सतीश पूनिया की कमी भी खलेगी। ऐसा कांग्रेस में भी डॉ. सीपी जोशी, प्रमोद जैन भाया, रघु शर्मा, परसादी लाल मीना, रामलाल जाट, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, महेंद्र चौधरी सरीखे चेहरों की कमी खलेगी।  हालांकि कांग्रेस के हरावल दस्ते में गोविंद सिंह डोटासरा, हरिमोहन शर्मा, हरीश चौधरी, अशोक चांदना, रतन देवासी, रोहित बोहरा, मुरारी लाल मीणा, रफीक खान, अमीन कागजी, मुकेश भाकर, डूंगरराम गेदर, सोहन नायक, अभिमन्यु पूनिया, अमित चाचान और ललित यादव जैसे चेहरे नजर आएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग