सदन में गूंजा करौली टाइगर रिजर्व में शामिल गांव के विस्थापन का मामला : सरकार ने नियमों के अनुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन, संजय शर्मा ने कहा- आदेशों की होगी पालन

गांव वालों को मुआवजा दिया जाएगा

सदन में गूंजा करौली टाइगर रिजर्व में शामिल गांव के विस्थापन का मामला : सरकार ने नियमों के अनुसार कार्यवाही का दिया आश्वासन, संजय शर्मा ने कहा- आदेशों की होगी पालन

वन मंत्री संजय शर्मा ने जवाब दिया कि धौलपुर करौली टाइगर हैबिटेट में आने वाले गांव का जब कभी विस्थापित किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को करौली धौलपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शामिल गांव के विस्थापन का मामला सदन में गूंजा। सरकार ने विस्थापन नियमों के अनुसार जल्दी कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रश्नकाल में विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने करौली टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विस्थापितों को मुआवजा के संबंध में सवाल पूछा। गुर्जर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बाड़ी में आने वाले गांव को कब तक विस्थापित कर दिया जायेगा। किस हिसाब से गांव वालों को मुआवजा दिया जाएगा।

वन मंत्री संजय शर्मा ने जवाब दिया कि धौलपुर करौली टाइगर हैबिटेट में आने वाले गांव का जब कभी विस्थापित किया जाएगा, समय-समय पर राज्य सरकार के आदेशों की पालन की जाएगी और उस हिसाब से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान लागू होगा। वन्य जीव के कारण किसी की मौत होती है, तो आने वाले समय में राज्य सरकार की ओर से 10 लाख की राशि दी जाएगी, जो अभी तक 5 लाख ही थी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल किया कि कल सरिस्का में एक टाइगर की डेथ हुई है, उसकी सरकार जांच करवाएगी क्या। वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि दो बाघों की आपस में लड़ाई हुई थी, जिसके कारण एक बाघ की मृत्यु हुई थीं।

 

Tags: included

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2047 की बात करते हैं,...
लग्जरी कार... ना बाबा, सुरक्षा की गारंटी नहीं : हाई-स्पीड इंडिया या हाई-रिस्क इंडिया?, भारत की सड़कों पर असली दुश्मन सिर्फ कार नहीं; रफ्तार और सिस्टम की चूक है
गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी
तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र