राजस्थान विधानसभा में वकीलों के चैम्बर का मुद्दा गूंजा : सरकार बोली- अधिक सुविधा देने की हर संभव कोशिश

सुविधाओं के लिहाज से आज वकीलों की स्थिति राजस्थान में अच्छी नहीं

विधानसभा में वकीलों के चैम्बर का मुद्दा गूंजा। सरकार ने वकीलों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन। प्रश्नकाल में संभागीय मुख्यालय भरतपुर पर अधिवक्ताओं हेतु चैंबर को लेकर विधायक सुभाष गर्ग ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि सुविधाओं के लिहाज से आज वकीलों की स्थिति राजस्थान में अच्छी नहीं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को वकीलों के चैम्बर का मुद्दा गूंजा। सरकार ने वकीलों को अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रश्नकाल में संभागीय मुख्यालय भरतपुर पर अधिवक्ताओं हेतु चैंबर को लेकर विधायक सुभाष गर्ग ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि सुविधाओं के लिहाज से आज वकीलों की स्थिति राजस्थान में अच्छी नहीं है। चेंबर से संबंधित जो मामले हैं उनका डिसीजन होना चाहिए। हाई कोर्ट से परमिशन लेकर ऐसी कोई नीति सरकार लेकर आए, ताकि वकीलों को चैंबर उपलब्ध हो सके। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि हमारे साथियों को शिकायत है कि सरकार अच्छा काम क्यों कर रही है।

ये अच्छा प्रश्न है। मैं भी उसी समुदाय से आता हूं। उच्च न्यायालय में ऐसे मामले विचाराधीन है। कोशिश करेंगे की पुरानी याचिकाएं जो लगी है उन पर निर्णय हो। सरकार के स्तर पर कोशिश करेंगे कि वकीलों को सुविधाओं का इजाफा हो। जहां तक संभाग स्तर का सवाल है तो सरकार अति शीघ्र कोई कोई न कोई निर्णय इस पर लेगी। पूरक प्रश्न करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा कि हमारी सरकार जो पिछली थी वह वकीलों के लिए प्रोटक्शन बिल लेकर आई थी। यह सरकार क्या कदम उठाने जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह