चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना : घर का तोड़ा लॉकर, सोने-चांदी सहित लाखों की नकदी लेकर फरार 

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना : घर का तोड़ा लॉकर, सोने-चांदी सहित लाखों की नकदी लेकर फरार 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब परिवार गांव गया हुआ था। पीड़ित विकास शर्मा के अनुसार वह झोटवाड़ा बैनाड स्थित श्रीराम नगर में रहते हैं। एक फरवरी 2025 को वह अपने परिवार के साथ गांव गए थे। अगले दिन दो फरवरी की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान की छत का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के लॉकर तोड़कर चोरों ने करीब 5 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की गई। पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले से रैकी की होगी और घर को खाली देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags: thieves

Post Comment

Comment List

Latest News

बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
बिगड़ा ढर्रा: कोटा सहित प्रदेशभर में चिकित्सक व स्टाफ के पद रिक्त।
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद
जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
MSME निर्यात को बढ़ावा: इलेक्ट्रानिक तरीके से डाक के जरिये निर्यात पर प्रशुल्क, कर वापसी के लाभ लागू
Weather Update : प्रदेश में सर्दी का असर कम, कल से छा सकते हैं बादल 
देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री