अजमेर हाईवे टैंकर ब्लास्ट : हादसे में मदद करने वालों की पहचान कर दिया जाएगा इनाम

खौफ के बीच जीवन पटरी पर डीएनए से हुई एक और मृतक की पहचान

अजमेर हाईवे टैंकर ब्लास्ट : हादसे में मदद करने वालों की पहचान कर दिया जाएगा इनाम

इसके लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने टीम का गठन किया है।

जयपुर। अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर ब्लास्ट से नुकसान और डर के साए में आए व्यापारियों ने अपने जीवन को पटरी पर लाने की शुरुआत कर दी है। हादसे के तीसरे दिन प्रशासन ने भी सतर्कता दिखाई और रोड पर पड़ी रोड़ी को हटाया। हालांकि हादसे के तीसरे दिन भी आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई। आग से रोड लाइटें और ट्रैफिक सिग्नल भी खराब हो गए थे। ऐसे में प्रशासन ने रात के समय रोशनी के लिए हेलोजन लाइटें लगाई हैं। आधा दर्जन से  अधिक यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दुकान मालिकों ने सुबह करीब नौ से 11 बजे के बीच पहुंचकर दुकानों को संभाला। हादसे के कारण कई दुकानों में कालिख जम गई थी, जिसे साफ किया गया। तीसरे दिन भी आग से जले हुए वाहनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। हादसे में फंसे लोगों की मदद करने वालों की पहचान कर उन्हें इनाम दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने टीम का गठन किया है।

सुरक्षाकर्मी तैनात
आग से बड़ी संख्या में वाहन कबाड़ बन गए हैं, जो पास ही खाली पड़ी जमीन में खडे कराए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ  ने पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। जिस कंटेनर ने टक्कर मारी थी, उसमें कम्बल समेत अन्य कपड़े रखे हैं और ट्रकों में भी सामान भरा है। सामान गायब नहीं हो जाएं इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। हादसे के दौरान मौत तांडव कर रही थी और लोग चीख रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने सामान चोरी करने का प्रयास भी किया। 

सीएनजी सिलेण्डर के ट्रक में आग से हड़कम्प

बिन्दायका थाना इलाके में सीएनजी टैंकर में आग लगने से आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया। हादसे के समय पास ही संचालित प्लांट से फायर इक्विपमेंट लाकर तुरंत आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि 75 सीएनजी गैस से भरा टैंकर सुबह प्लांट बाहर निकला तो खराब हो गया। दोपहर तक उसका काम करने के बाद चालक ने स्टार्ट किया तो वायरिंग से धुंआ उठने लगा। ऐसे में आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Read More जैसलमेर में 300 मकानों पर तोड़फोड़ का साया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

अब वाहनों की सार-संभाल शुरू
ब्लास्ट में करीब 40 वाहन कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं, इनके नम्बर पुलिस ने जारी किए थे। अब इन वाहनों के मालिकों का आना शुरू हो गया है। पुलिस ने अब वाहन मालिकों और चालकों के बयान लेना शुरू कर दिया है। जले हुए वाहनों में बचे हुए सामान को भी दूसरे ट्रकों में शिफ्ट  किया जा रहा है। घटनास्थल से जले हुए वाहनों के अवशेष हटाने के साथ उखड़े कंक्रीट को भी हटाया। हाईवे के किनारे व रोड के बीच में डिवाइडर में लगे रोड संकेतों को भी लगाया गया। जले हुए बोर्ड पर नया रंग-रोगन किया जा रहा। 

Read More सरिस्का टाइगर रिजर्व में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती : फ्लाइंग स्क्वाड की कार्रवाई, 10 वाहनों से वसूला जुर्माना

एफएसएल के पास चार मृतकों के सैम्पल आए थे। इनमें से तीसरे शव की शिनाख्त डीएनए के जरिए की गई है। मृतक प्रदीप कुमार निवासी कानपुर देहात के लिए उसके दो भाइयों ने डीएनए सैम्पल दिए थे। अब एक शव की पहचान बाकी है।
-डॉ. अजय शर्मा, एफएसएल निदेशक राजस्थानु

Read More गोदाम पर छापा : कोरेक्स कफ सिरप और नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत