सेशन कोर्ट जयपुर महानगर में मुल्जिमों को फर्जी जमानत देने वाली गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज जब्त कर जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा

सेशन कोर्ट जयपुर महानगर में मुल्जिमों को फर्जी जमानत देने वाली गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

किसी झूठे व्यक्ति द्वारा जमानत तस्दीक करवाकर पॉक्सो एक्ट के मुल्जिम को फरार करवाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।

जयपुर। सदर थाना पुलिस ने सेशन कोर्ट जयपुर महानगर में मुल्जिमों को फर्जी जमानत देने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड और फर्जी हैसियत प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। आरोपितों ने पॉक्सो एक्ट के एक मुल्जिम को जमानत देकर फरार भी करवाया था। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि न्यायालय विशिष्ठ न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 पॉक्सो एक्ट केसेज क्रम 02 जयपुर महानगर प्रथम में विचाराधीन मुकदमे में किसी व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक व्यक्ति ने मोती सिंह बनकर कोर्ट में जमानत तस्दीक करवाई। किसी झूठे व्यक्ति द्वारा जमानत तस्दीक करवाकर पॉक्सो एक्ट के मुल्जिम को फरार करवाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच शुरू की गई। 

ऐसे हुआ खुलासा : पुलिस ने जांच की तो फर्जी जमानती मोती सिंह निवासी नंद कॉलोनी रॉयल हाथौज को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ हुई तो सामने आया कि मोती सिंह के नाम से फर्जी जमानत देने वाले युवक का असली नाम नंद सिंह निवासी गणेश नगर मुरलीपुरा है। वह हाल में करधनी में रहता है। इसके बाद असल और फर्जी दस्तावेज जब्त कर जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया और मुल्जिम नंद सिंह से पूछताछ की तो कबूल किया कि उसने मनोवर (46) निवासी घाटगेट रामगंज हाल किराएदार जौहरी बाजार घाटगेट के कहने पर मोती सिंह बनकर पॉक्सो कोर्ट में मुल्जिम अमित कुमार की बलात्कार के प्रकरण में फर्जी जमानत पेश की थी। जिसमें मनोवर को जो रुपए मिले, उसमें से मुझे 1000-1500 रुपए दिए। वह पार्टी को नहीं जानता, क्योंकि पार्टी मनोवर की जानकार थी। उसने बताया कि वह मनोवर के कहने पर पहले भी कई बार ऐसे जमानत दे चुका है। उसने पूछताछ में कोर्ट परिसर में मुंशी का कार्य करने वाले भरत सिंह की मिलीभगत होना बताया। इसके बाद एक अन्य मामले की जांच करते हुए भरतसिंह निवासी दौसा को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी जमानती गैंग ने पॉक्सो एक्ट के मुल्जिम को जमानत देकर फरार कराया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू