जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की कमी से दो फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान
विमान की अनुपलब्धता मुख्य कारण
इंडिगो की दो फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जयपुर। इंडिगो की दो फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, विमान की अनुपलब्धता मुख्य कारण है। दरअसल, इंडिगो के एक विमान में चंडीगढ़ में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद से वह विमान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। इसी कारण जयपुर से आज सुबह की दो फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं।
पहली फ्लाइट सुबह 6:25 बजे उदयपुर के लिए थी, जबकि दूसरी फ्लाइट सुबह 9:10 बजे चंडीगढ़ के लिए जाती है।
एयरलाइन ने संचालन कारणों का हवाला दिया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि विमान की कमी ही असली वजह है।
फ्लाइट रद्द होने के कारण सुबह-सुबह एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिली, जिससे उनकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 19:01:13
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...

Comment List