मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पुष्पराज उर्फ  रजनीश (22) ढाका पूर्वी चम्पारन बिहार हाल किराएदार सैनी कॉलोनी और गजेन्द्र शर्मा उर्फ  गज्जू (20) साहरोला झालावाड़ किराएदार विश्वकर्मा का रहने वाला है।  

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक और छीने गए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने विश्वकर्मा, हरमाड़ा व सीकर रोड पर मोबाइल छीनने की दो दर्जन वारदात की हैं। आरोपी चोरी की बाइक की नम्बर प्लेट हटाकर तथा अपने मुंह पर मास्क लगाकर वारदात करते थे। ये पैदल चलते राहगीरों पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनते थे। आरोपी मौज मस्ती व अन्य शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। 

गिरफ्तार आरोपी पुष्पराज उर्फ  रजनीश (22) ढाका पूर्वी चम्पारन बिहार हाल किराएदार सैनी कॉलोनी और गजेन्द्र शर्मा उर्फ  गज्जू (20) साहरोला झालावाड़ किराएदार विश्वकर्मा का रहने वाला है।  पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि मोबाइल व चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी रोकने के लिए थानाप्रभारी दिलीव खदाव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने रोड नम्बर 14, नींदड मोड़, लोहामंडी रोड, सीकर रोड, बेनाड रोड के आस-पास पुलिसकर्मी तैनात किए और घटनास्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किण्। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर दो मुल्जिमों को बिना नम्बरी स्पलेण्डर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद कर लिए। 

आरोपी ऐसे करते हैं वारदात
आरोपी पहले मोटरसाइकिल चोरी करते हैं फिर उस मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट को उतार देते हैं तथा फिर राह चलते व्यक्तियों पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो जाते हैं। फिर उन मोबाइल को औने पौने दामों में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर व रोड नम्बर 14 के आसपास ट्रक चालकों व अन्य व्यक्तियों को बेचते हैं। उसके बाद अपने नशे समेत अन्य शौक पूरे करते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास