9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक

अधिक से अधिक अभिभावक जागरूक हो

9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन-ए की खुराक
बच्चों में कुपोषण, आंखों की कमजोरी एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 जून तक विटामिन-ए अनुपूरण का विशेष अभियान। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी।

जयपुर। बच्चों में कुपोषण, आंखों की कमजोरी एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 29 जून तक विटामिन-ए अनुपूरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस) के संयुक्त समन्वय से संचालित होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सरकारी अस्पतालों में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने की व्यवस्था की जाएगी।

अभियान के सफल संचालन के लिए आशा सहयोगिनी, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमों द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र बच्चों को केंद्रों तक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए ब्लॉक स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार किए जा रहे हैं तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। 29 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत जून माह में नियमित टीकाकरण सत्रों, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, ममता दिवस तथा विशेष आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) जयपुर प्रथम डॉ. धर्मेंद्र कराडिया ने बताया कि अभियान के दौरान व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक अभिभावक जागरूक हो सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार