सहेलियों री तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने रेंप पर बिखेरा जलवा, मंच पर लगाए ठुमके

150 महिलाओं ने भाग लिया

सहेलियों री तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने रेंप पर बिखेरा जलवा, मंच पर लगाए ठुमके
इस दौरान हाउजी, सिंगिंग, डांसिंग और अन्य विधाओं की विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

जयपुर। अनन्य सोच लेडीज क्लब की ओर से अजमेर रोड स्थित वी वन प्राइड में सहेलियों री तीज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में करीब 150 महिलाओं ने रैंप वॉक, डांस, गेम्स में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एसोचैम आर एसडीसी वुमेन विंग की वाइस प्रेसिडेंट मोना शर्मा, मिसेज राजस्थान 2023 रनरअप वर्षा पिपरिया, मिसेज एशिया क्लासिक वर्ल्ड मीनू दहिया, क्लब फाउंडर अर्चना बैराठी और क्लब प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल, सेलेब्रिटी गेस्ट अर्विक बैराठी और ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी ने दीप प्रज्वलन के साथ हुई। क्लब फाउंडर अर्चना बैराठी और क्लब प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में तीन ग्रुप में रैंप वॉक हुई। वॉक के माध्यम से जूरी मेंबर वर्षा पिपरिया, मीनू दहिया और सेलेब्रिटी एन्कर आदित्य शर्मा ने मिसेज लहरिया क्वीन, मिसेज तीज क्वीन, बेस्ट रैंप वॉक, बेस्ट ड्रेस, फोटोजेनिक फेस जैसे टाइटल बेस्ट महिला प्रतिभागियों को दिए। इस दौरान हाउजी, सिंगिंग, डांसिंग और अन्य विधाओं की विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

डांस के साथ किया रैंप 
कई महिला प्रतिभागियों ने डांस के साथ रैंप वॉक कर उपस्थित लोगों की वाह वाही बटोरी। कई महिलाओं ने रंग बिरंगे छाता लेकर वॉक कर जजों को इंप्रेस किया। कार्यक्रम में देशराज, विपिन, आंचल पूरी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
जयपुर के पूर्व जिले की प्रतापनगर और बजाज नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल
उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एनडीए बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा