रक्षामंत्री राजनाथ दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे, रक्षा परामर्शदात्री समिति बैठक में सैन्य आधुनिकीकरण पर होगा मंथन

सांसदों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों का जमावड़ा 

रक्षामंत्री राजनाथ दो दिवसीय दौरे पर जैसलमेर पहुंचे, रक्षा परामर्शदात्री समिति बैठक में सैन्य आधुनिकीकरण पर होगा मंथन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे। वे मंगलवार सुबह रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जैसलमेर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार शाम दो दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे। वे मंगलवार सुबह रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारतीय सेना की मजबूती, आधुनिक तकनीक के समावेश और पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

रक्षामंत्री सोमवार शाम करीब 5:30 बजे विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कलक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे सीधे शहर स्थित होटल फोर्ट रजवाड़ा के लिए रवाना हुए, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।

सांसदों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों का जमावड़ा :

उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई सांसद और तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी जैसलमेर पहुंच चुके हैं। सीमावर्ती सुरक्षा और रक्षा नीतियों पर विचार-विमर्श संपन्न होने के बाद रक्षामंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, शहर के कई बाजारों और सड़कों से हटाए अतिक्रमण महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, शहर के कई बाजारों और सड़कों से हटाए अतिक्रमण
नगर निगम की ओर से वार्डवार स्वच्छता उत्सव अभियान के तहत सोमवार को वार्ड नंबर 48 में स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम...
आवाज नहीं, बल्ले की गूंज से लिखी कामयाबी : राष्ट्रीय डेफ क्रिकेट में उपविजेता रही राजस्थान की टीम
नीलामी से पहले टीमों को मिली 2 दिन की राहत, आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा 17 नवंबर तक बढ़ाई
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, 120 किमी की रफ्तार से चली हवाएं; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा
पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : किसके सिर सजेगा जीत का ताज, 10 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
दास प्रथा के लिए माफी मांग सकता है ब्रिटेन
दिवाली की तैयारी जोरों पर, सस्ते दीपक और लाइटिंग से सजावट आसान