स्क्रेप चोरी करने के दौरान ब्लास्ट, घायल के हाथ का पंजा गंभीर रूप से जख्मी
इससे पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है, फिर भी सबक नहीं लिया गया।
भारत पाकिस्तान की सीमा के निकट BSF की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज के पास एक चरवाहे द्वारा अनफटे बम के छेड़छाड़ करने पर बम ब्लास्ट हो गया।
जैसलमेर। भारत पाकिस्तान की सीमा के निकट BSF की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज के पास एक चरवाहे द्वारा अनफटे बम के छेड़छाड़ करने पर बम ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। धमाका इतना खतरनाक रहा कि घायल पिराने खान पुत्र रमजान खान का हाथ का पंजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को गम्भीर हालत में रामगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जैसलमेर रैफर किया गया। स्क्रेप चोरी करने के दौरान ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है, फिर भी सबक नहीं लिया गया। थोड़े से लालच में लोग जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List