सरकार बनने पर फ्री में अयोध्या के दर्शन कराएंगे: अमित शाह

सरकार बनने पर फ्री में अयोध्या के दर्शन कराएंगे: अमित शाह

शाह ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार हुआ। कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। राजस्थान में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

जालोर। गृह मंत्री अमित शाह ने जालोर के सयाला में बीजेपी उम्मीदवार जोगेश्वर गर्ग के लिए प्रचार किया। इस दौरान शाह ने कहा कि गहलोत अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं। कांग्रेस में परिवारवाद है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस राज में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। बीते 5 सालों में दर्जनों पेपरलीक हुए हैं। राजस्थान की जनता ने कांग्रेस का पेपरलीक कर दिया है।

शाह ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार हुआ। कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। राजस्थान में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। राजस्थान के विकास के लिए बीजेपी की सरकार आना जरुरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा गरीबों का विकास किया है। राजस्थान में चारों तरफ बीजेपी की लहर चल रही है। सरकार बनने पर फ्री में अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।

शाह ने कहा कि इस बार तीन दीपावली आई है। एक दीपावली तो आपने मना ली, दूसरी दीपावली- राजस्थान में सरकार बनाकर मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने पर मनानी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं