असर खबर का - स्पीड ब्रेकर पर रिडकोर अधिकारियों ने करवाई सफेद लाइन

आमजन की सुरक्षा को लेकर बनवाए स्पीड ब्रेकर

असर खबर का - स्पीड ब्रेकर पर रिडकोर अधिकारियों ने करवाई सफेद लाइन

नवज्योति ने खबर प्रकाशित कर ग्रामीणों की इस समस्या को उठाया था।

कमोलर। रिडकोर के अधिकारियों ने लटूरी विद्यालय के सामने व आसपास के क्षेत्रों में मेगा हाइवे पर बने स्पीड ब्रेकरों पर सफेद लाइन करने का काम शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि रिडकोर की ओर से मेगा हाइवे पर पुराने रोड़ की खुदवाई कर नया डामरीकरण किया है। आमजन की सुरक्षा को लेकर रिडकोर ने लटूरी, बपावरकलां, मोईकलां व डूंगरपुर में गांव के दोनों ओर ब्रेकर बनवाए। लेकिन उन पर सफेद लाइन नहीं डलवाने से रोज दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे। समस्या को लेकर लोगों की ओर से सांगोद पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र नागर, बपावर थाना प्रभारी उत्तम सिंह व रिडकोर के परियोजना निदेशक अमित गर्ग को अवगत कराया गया था। दैनिक नवज्योति ने गत दिनों खबर प्रकाशित कर ग्रामीणों की इस समस्या को उठाया था। इसके बाद रिडकोर के अधिकारियों ने स्पीड ब्रेकर पर सफेद लाइन करवाने का काम शुरू किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम**...
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान
इंडिगो की उड़ान आज से महंगी : टिकटों पर लगेगा ‘फ्यूल चार्ज‘,  जानें कितने रुपए तक होगा चार्ज
महिला एवं बाल विकास विभाग में लापरवाही पर सख्ती : 160 नोटिसों का निस्तारण, दो कर्मचारी बर्खास्त