लापरवाही : मौसमी बीमारियों का प्रकोप मरीजों पर पड़ रहा भारी,भटक रहे मरीज

चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को नहीं मिल पा रहा उपचार

लापरवाही : मौसमी बीमारियों का प्रकोप मरीजों पर पड़ रहा भारी,भटक रहे मरीज

कई बार चिकित्सक समय पर नहीं आते और आते है तो चले जाते है।

खानपुर। खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि मरीजों को इलाज के लिए दर ब दर भटकना पड़ रहा है। यहां डॉक्टरों की भारी कमी के चलते मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है । नियमानुसार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फिजिशियन, महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग, सर्जन आदि चिकित्सकों को लगाया जाता है ताकि मरीजों को सही समय पर सही इलाज मिल सके लेकिन यहां पर चिकित्सकों के अभाव के कारण मरीजों को कई घंटों लाइन में लगना पड़ता है वहीं कई बार तो चिकित्सक समय पर नहीं आते और आते है तो चले जाते है। अभी सर्दी का असर धीरे धीरे जाने लगा है तो मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है , जिस कारण सर्दी जुखाम, खांसी बुखार, वायरल के मरीजों की संख्या ज्यादा है लेकिन मरीजों को इलाज चिकित्सक के अभाव में उपचार नहीं मिल पा रहा है जिस कारण मरीज उपचार के लिए भटक रहे है। वहीं अस्पताल में एक्स रे, दवाईयां काउंटर, बीमारियों की जांचों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है , संक्रमित कचरा ज्यादा खतरनाक होता है जिसे सही समय पर उचित स्थान पर डालना चाहिए लेकिन सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है, डस्टबिन में कचरा बाहर आ रहा है वहीं दीवारों पर गुटखें के निशान आदि से गंदगी के आसार बने हुए है । ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में अव्यवस्थाओं को सुधारा जाए।

खानपुर अब नगर पालिका बन चुकी है और नगर पालिका बनने के बाद अब आसपास के गांव के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है इधर तो मरीजों की संख्या बढ़ रही है और उधर डॉक्टरों की संख्या कम हो रही है । मजबूरन मरीजों को प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है ।
- अभिषेक वर्मा, कस्बेवासी

अस्पताल में कई बार लम्बी लाइनें लगाकर मरीज अपना इंतजार करता है लेकिन तब तक चिकित्सक से नहीं मिल पाता ।
- मुकेश मालव, कस्बेवासी

चिकित्सकों की कमी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
- टोनी मीणा, कस्बेवासी

Read More रश्मिका ने परम्परागत रीति से विजय संग लिए फेरे, सुबह तेलुगू और शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से हुई रस्में

खानपुर सीएचसी पर आज तो केवल दो ही डॉक्टर थे और तादाद की संख्या में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी ओपीडी में ज्यादा मरीज आते हैं, सही समय पर उपचार मिलना चाहिए।
- उग्रसेन नागर, कस्बेवासी

Read More अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश

यहां खानपुर सीएचसी में चार डॉक्टरों में से भी एक डॉक्टर सिजेरियन व एक गाइनेकोलॉजिस्ट व एक सीएचसी प्रभारी है वह भी अपना कार्य करेंगे उन्हें भी अपने ड्यूटी टाइम से लेकर लगातार कार्य करना पड़ता है लगातार ड्यूटी पर बैठते हैं लेकिन क्या करें इतने मरीजों को कैसे संभाले यह भारी विडंबना है डॉक्टरों की कमी है।
- राजाराम गुर्जर, कस्बेवासी

Read More कांवटिया अस्पताल में एक्स्ट्रा हेपेटिक हाइडेटिड सिस्ट का सफल ऑपरेशन, जानवर के संपर्क से फैलती है सिस्ट

अभी नई नियुक्तियां हुई है जयपुर निदेशालय द्वारा खानपुर में इसी सप्ताह में डॉक्टर लगा दिए जाएंगे ।
-डॉ. साजिद खान सीएमएचओ, झालावाड़

यहां पहले ही चिकित्सकों की कमी चल रही है और जैसे गर्मी बढ़ती हुई जाएगी मरीजों की संख्या बढ़ेगी अब केवल मात्र चार डॉक्टर ही रह जाएंगे, जिसके ऊपर खानपुर सीएचसी निर्भर रहेगी ।
-डॉ. धीरेंद्र गोपाल मिश्रा सीएचसी इंचार्ज, खानपुर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
राजस्थान विधानसभा में विधायक कल्पना देवी ने 11वीं सदी के चंद्रसेन शिवमठ की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उपमुख्यमंत्री दीया...
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं