मेरी पत्नी ने कहा था सीएम से पंगे मत लो : गुढ़ा

अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज होने के बाद बोले मंत्री 

मेरी पत्नी ने कहा था सीएम से पंगे मत लो : गुढ़ा

गुढ़ा ने कहा कि किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ  थाने में सीधे मामला दर्ज हो जाना सोचने वाली बात है। मेरी वाइफ  ने पहले ही कहा था कि मुख्यमंत्री से पंगे मत लो।

उदयपुरवाटी। विवादित बयानों की सुर्खियों में रहने वाले राज्य मंत्री व उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पर अपहरण व अन्य मामलों में नीमकाथाना के कोतवाली थाने में दर्ज हुए मामले पर उनका बयान सामने आया है। गुढ़ा ने कहा कि किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ  थाने में सीधे मामला दर्ज हो जाना सोचने वाली बात है। मेरी वाइफ  ने पहले ही कहा था कि मुख्यमंत्री से पंगे मत लो। गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ही गृह मंत्री हैं। उन्हें अपने मंत्री पर इतना भी इकबाल नहीं कि इस मुकदमे से पहले जानकारी ले लेते कि मामला क्या है। सीएम को कहूंगा अपनी टीम पर विश्वास रखें। जानकारी लें। वो महिला मर सकती थी। उसकी बच्चियों की शादी थी। उसने कहा था कि मैं सुसाइड कर लूंगी। महिला की मदद का मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। उस वार्ड पंच को जानता हूं वो लोगों के साथ चीट करता है। मंत्री पर कोई मुकदमा हो वो सीएम की जानकारी के बिना नहीं हो सकता। होम मिनिस्ट्री भी उन्हीं अशोक गहलोत के पास है।

क्या था मामला: गुढ़ा के खिलाफ नीमकानाथा की ककराना पंचायत के वार्ड पंच दुर्गा सिंह ने धमकाने, मारपीट करने और खाली चेक साइन का मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि मंत्री उससे राजनीतिक विद्वेषता रखते हैं। इसलिए उनको घर से अपहरण किया तथा उसे पुलिस में झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई