नौसेना जवान मुनेश कुमार पंचतत्व में विलीन, गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

छह बहिनों ने इकलौते भाई को और पत्नी ने अपने पति को किया अंतिम प्रणाम।

नौसेना जवान मुनेश कुमार पंचतत्व में विलीन,  गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

कस्बे के बिरोल गांव में मंगलवार को ज्यूं ही मुनेश कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी किरण देवी का रो रो कर हाल बुरा हो गया। मुनेश कुमार राड नौसेना में था पिछले दो साल से ड्यूटी के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ रहा था सोमवार सुबह 27 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली।

नवलगढ़। कस्बे के बिरोल गांव में मंगलवार को ज्यूं ही मुनेश कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी किरण देवी का रो रो कर हाल बुरा हो गया। मुनेश कुमार राड नौसेना में था पिछले दो साल से ड्यूटी के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ रहा था सोमवार सुबह 27 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली मुनेश 6 बहिनों का इकलौता भाई था इनके दो पुत्र हैं पत्नी किरण भी राजस्थान पुलिस में तैनात है। मुनेश अपनी बटालियन में होनहार ओर बहादुर बताया जाता था।

मंगलवार को झुन्झुनू जिले के नवलगढ़ तहसील के पैतृक गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम ससंस्कार किया गया। भारत माता की जय मुनेश कुमार अमर रहे के नारों से आस-पास का माहौल गूंजने लगा। नौ सेना की टीम ने मुनेश को गार्ड आॅफ  आॅनर दिया। वहीं नौ सेना के अधिकारियों ने मुनेश कुमार की पत्नी को तिरंगा सौंपा। इस मौके पर सेना के अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने पुष्प चक्र चढ़ा कर नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम विदाई के दौरान गौरव की बात यह थी कि शहीद पत्नी श्मशान घाट जाकर पहले तो भारत माता की जय बोली फिर पति को अंतिम प्रणाम कर फक्र से विदाई दी। इस समय सब की आंखे नम हो गई। फिर सेना के अधिकारियों ने पत्नी किरण को तिरंगा भेट किया। शहीद के पिता गोपाल राम का निधन पहले ही हो चुका था माता चावली देवी जवान बेटे का शव देखकर सुदबुद खो बैठी उनकी बूढ़ी आंखे दबदबा गई और कहने लगी बेटा मेरी अर्थी को कंधा कोन देगा मेरे से पहले दुनिया छोड़ दी।

शहीद मुनेश के दो पुत्र एक 13 और दूसरा 10 साल का है।इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परेवज हुसैन, नवलगढ़ तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, नवलगढ चैयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, विधायक भाई सुरेश शर्मा, पबाना सरपंच विजेन्द्रसिंह डोटासरा, बिरोल सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कडवाल, पूर्व सरपंच घासीराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, पूर्व पार्षद विजेन्द्र सिंह सुण्डा, मेजर रामलाल साखनिया, मेजर जय राम सिंह सहित अनेक लोगो ने पुष्प चढ़ाकर नमन किया। बडे बेटे ने मुखागिन दी। इस मौके पर आसपास के हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। इससे पूर्व नवलगढ़ से गांव बिरोल तक तिरंगा रैली निकाली।

Read More आज समुद्र में उतरेगा भारत का आईएनएस अंजदीप, दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर करेगा तबाह

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान