आज का भारत प्राचीन समय के विश्व गुरु के समान : जगदीप धनखड़

संगासी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ संवाद    

आज का भारत प्राचीन समय के विश्व गुरु के समान : जगदीप धनखड़

विद्यार्थियों से संवाद, नारी सशक्तिकरण पर बल, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

झुंझुनूं/नवलगढ़। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ झुंझुनूं दौरे पर रहे। उन्होंने जिले के संगासी स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम से पूर्व उपराष्ट्रपति ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते किसानों से खेतोंं के साथ घरों में पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने झुंझुनूं को नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बता जिले की कमला बेनीवाल और सुमित्रा सिंह का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलेगा। इससे नीति-निर्माण में महिलाओं की अधिक भागीदारी होगी और शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने अपने संस्मरण साझा करते कहा कि जब वे सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ गए, तब उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वहां लड़कियां भी पढ़ेंगी। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब झुंझुनूं के सैनिक स्कूल में भी लड़कियों का प्रवेश हो चुका है। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि अब लड़कियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और भारतीय सेना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
 उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। हमने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है, हम जल्द ही जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज का भारत वैसा ही है जैसा प्राचीन समय में विश्व गुरु हुआ करता था। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यदि वे खुद स्वस्थ नहीं रहेंगे तो दूसरों की मदद करने के बजाय खुद को मदद मांगनी पड़ेगी।  

विद्यालय के लिए ये की घोषणाएं
उन्होंने विद्यालय के लिए घोषणा करतेकहा कि तीन महीने में स्कूल में एक आधुनिक कंप्यूटर लैब शुरू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के पुस्तकालय में उनके की ओर से 1000 पुस्तकें भेजी जाएंगी। विद्यालय में शैक्षणिक संसाधनों में वृद्धि के लिए उन्होंने विद्यार्थियों के लिए एक स्मार्ट बोर्ड लगवाने की बात कही। साथ ही उपराष्ट्रपति ने स्कूल के बद्वचों को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग