जिंदा जलने से हुई 3 लोगों की मौत

एक ही दिशा में चल रहे दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जलने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दोनों ट्रेलरों के ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल है। हादसा जोधपुर में शेरगढ़ थाना इलाके में साेमवार रात को सोइंतरा-देवीगढ़ गांव के पास हुआ।

 जिंदा जलने से हुई 3 लोगों की मौत

जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क टूटी हुई है। दोनों ट्रेलर के बीच में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। अचानक दोनों ट्रेलर टकरा गए। इस दौरान ट्रैक्टर तो आगे निकल गया, लेकिन उसकी ट्रॉली दोनों ट्रेलर के बीच फंस गई। हादसे में एक ट्रेलर का डीजल टैंक फटने से दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के अंदर क्या भरा था, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

जोधपुर। एक ही दिशा में चल रहे दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जलने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दोनों ट्रेलरों के ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल है। हादसा जोधपुर में शेरगढ़ थाना इलाके में साेमवार रात को सोइंतरा-देवीगढ़ गांव के पास हुआ।

जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क टूटी हुई है। दोनों ट्रेलर के बीच में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। अचानक दोनों ट्रेलर टकरा गए। इस दौरान ट्रैक्टर तो आगे निकल गया, लेकिन उसकी ट्रॉली दोनों ट्रेलर के बीच फंस गई। हादसे में एक ट्रेलर का डीजल टैंक फटने से दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के अंदर क्या भरा था, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दोनों ट्रेलर खाक हो गए। पुलिस पहुंची तब तक दोनों वाहन बुरी तरह आग की लपटों से घिरे थे। आग इतनी भीषण थी कि उनके निकट भी कोई नहीं पहुंच पाया। 100 किलोमीटर दूर बालोतरा व जोधपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। घटनास्थल पर दोनों तरफ जाम लग गया।

 सूचना पर SDM पुष्पा कंवर सिसोदिया, बालेसर के CO राजूराम चौधरी, थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह, ASI माधोसिंह, पन्नाराम व कॉन्स्टेबल श्रवण सहित पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे के बाद दोनों ट्रेलर में ड्राइवर-क्लीनर के शव बुरी तरह जले मिले। इनकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
राजस्थान हाईकोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 लेवल-2 मामले में शिक्षकों को स्थायीकरण रद्द करने और रिकवरी आदेश पर अंतरिम...
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज
पीएनजी का नया कनेक्शन 24 घंटे में मिलेगा : पाइप लाइन बिछाने के लिए तमाम मंजूरियों की जरूरत नहीं, सुजाता शर्मा ने कहा- एलपीजी वितरक के पास कोई कमी नहीं
क्यूबा में अचानक ब्लैक आउट से हाहाकार : अंधेरे में डूबे देश के एक करोड़ लोग, बिजली गुल होने से लोग परेशान
सहकारिता विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक : एमएसपी खरीद में गड़बड़ी मिलने पर उप रजिस्ट्रार होंगे जिम्मेदार, दक ने कहा- दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई