विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग की टीम द्वारा अद्भुत उपलब्धि

36 वर्षीय युवक के पेट में भयंकर दर्द होने पर विभाग में दिखाने व पेट का एक्सरे करवाने पर पेट में कुछ पड़े होने का दिखाई दिया ।

 विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग की टीम द्वारा अद्भुत उपलब्धि
मरीज कुछ मानसिक विमंदित प्रवृत्ति का लगा होने के कारण शायद उसने ये सिक्के काफी समय से निगल लिए थे ।

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में भयंकर दर्द होने पर विभाग में दिखाने व पेट का एक्सरे करवाने पर पेट में कुछ पड़े होने का दिखाई दिया । मरीज से पूछताछ पर पता चला की उसने  कुछ सिक्के निगल लिए हैं ।  मरीज कुछ मानसिक विमंदित प्रवृत्ति का लगा होने के कारण शायद उसने ये सिक्के काफी समय से निगल लिए थे । इस पर विभागीय टीम द्वारा मरीज का बिना ऑपरेशन किए यह सिक्के निकालने के लिए एंडोस्कोपी प्रोसीजर करने का निर्णय लिया गया। 

विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र भार्गव के निर्देशन में और डॉ सुनील दाधीच की अगुवाई में डॉ साबिर  , डॉ सेवाराम , डॉ राजेंद्र भाटी , डॉ विवेक , डॉ अभिषेक और डॉ बॉबी द्वारा गैस्ट्रोस्कॉपी के माध्यम एवं विशेष उपकरण औररोथ नेट टोकरी की सहायता से 63 सिक्के  सफलतापूर्वक निकाल दिए ।  इसमें एंडोस्कोपी के इंचार्ज दीपाराम सीरवी व  नर्सिंग ऑफिसर सोनू परिहार, विकास कुमार, दीपा कुमावत और पंवार पूजा का सक्रिय योगदान रहा । इस विधि के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है ।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता